सिमडेगा, सितम्बर 12 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा थाना की पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के एक आरोपी अनसुमन राम को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अनसुमन राम अपने घर बुलाया। और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता अपने घर वापस होकर परिजनों से घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनसुमन राम को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में जलडेगा थाना में कांड संख्या 53/26के तहत मामला दर्ज है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...