सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि।थाना गेट के पास एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार के अगुवाई में सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें गाड़ी के कागजाद, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच बारीकी से की गई। इस दौरान एक नाबालिक के द्वारा मोटरसाइकिल पर अपने दादा जी को बैठा कर वाहन चलाते पकड़ा गया। जिसे थाना प्रभारी विनय कुमार ने दादा जी को नाबालिक बच्चों को गाड़ी नहीं चलवाने का चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना लाइसेंस,कागजाद एवं हेलमेट के वाहन नहीं चलायें। यदि पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई आरके सिंह एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...