सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: नव पदस्थापित थाना प्रभारी का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत बानो, प्रतिनिधि।थाना परिसर में सोमवारको जिप सदस्य बिरजो कंडुलना एवं प्रखंड क्षेत्र के मुखिया गणों की संयुक्त अगुवाई में नव पदस्थापित थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक का स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने थाना प्रभारी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यकाल की कामना की। मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में निष्पक्ष एवं बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों की समस्याओं...