सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नवरात्र के मौके पर शनिवार को महासप्तमी की प्रता: बेला में नव पत्रिका प्रवेश की पूजा की गई। ढाक, बाजा, घंट शहनाई के धून के बीच श्रद्धालु तालाब एवं नदी से पालकी में नव पत्रिका को लेकर पूजा पंडाल तक पहुंचे जहां विधि विधान के साथ नव पत्रिका का पूजन करते हुए स्थापित किया गया। मौके पर कई जगहों पर कलश यात्रा का भी आयोजन हुआ। प्रिंस चौक पूजा पंडाल, कुंज नगर पूजा पंडाल, गांधी मैदान पूजा पंडाल सहित अन्य पूजा पंडालो में कलश लेकर आने वाली नव युवतियों को नव दुर्गा के रुप में पूजा गया और उनका आर्शीवाद लिया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: महासप्तमी को माता भवानी के दरबार का पट खुलते दर्शन में उमड़े श्रद्धालु, माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र सुबह से ही पूरा वातावरण भक्ति रस में डुबा नजर आया।...