Simdega News: नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा के साथ संपन्न
सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कारीमाटी गांव में रामेश्वर दास के सौजन्य से नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मौके पर पुरोहित गोरचंद्र दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। कार्यक्रम में महेश्वर दास सहित खरवागढ़ा, कनारोवां एवं कारीमाटी गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। समारोह में जलडेगा से सुभाष साहू एवं महाप्रसाद सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवनिर्मित मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.