सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और समाजसेवी मंजीत लाल ने अनुमंडल कार्यालय को तीन सीटर चेयर उपलब्ध कराया। अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों के बैठने की सुविधा के लिए नप उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू और समाज सेवी मंजीत लाल के द्वारा 3 सीटर चेयर आज अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को प्रदान किया गया। नप उपाध्यक्ष रिंकू ने अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल कि स्मृति में और मंजीत लाल ने अपने स्वर्गीय पिता मनमोहन लाल कसेरा की स्मृति में यह चेयर प्रदान किया है। इधर समाज सेवी के द्वारा अनुमंडल कार्यालय को चेयर उपलब्ध कराने के लिए एसडीओ सुमंत तिर्की ने आभार व्यक्त किया। एसडीओ ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही हर चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है। उन्होंने कहा...