सिमडेगा, अगस्त 2 -- Simdega News: सिमडेगा। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा की माता का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें अंतिम सांसे एसबीएसी बीरू में इलाज के दौरान ली। अंतिम दर्शन के लिए उनकी माताजी के शव को घोचोटोली स्थित उनके आवास में रखा गया है। इधर नप अध्यक्ष को मातृ शोक होने पर जिले के कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...