Simdega News: धूमधाम से पटेल जयंती मनाने का निर्णय
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा प्रतिनिधि। पटेल जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षा भवन, में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्तूबर को पटेल जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आशा होटल में सुबह 11 बजे से होगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक परिवार से सहयोग राशि निर्धारित की गई है। बैठक में जिले के सभी पटेल परिवारों से पटेल जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्री पठवा हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस 29 नवंबर को मनाने का निर्णय सदस्यों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.