सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी बरटोली में गुरुवार रात दो जंगली हाथियों के धान के खेत में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के खेत में मौजूद होने के बाद ग्रामीण सतर्क हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने में मदद करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आबादी की ओर भी बढ़ सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई कर हाथियों को आबादी से दूर भगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जंगली हाथियों ने उत्पात मचाकर गन्ने की फसल रौंदी -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...