सिमडेगा, सितम्बर 13 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड की साहूबेड़ा के हथनंदा में आयोजित दो दिवसीय बालक एवं बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है कि उन्हें बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध कराया जाए। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें तथा अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष तुरतन गुड़िया, वार्ड सदस्य जसलीन डांग, फादर विमल जोजो,...