सिमडेगा, अगस्त 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी सिप्रियन टोपनो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पीड़िता की मां ने पांच अगस्त को थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...