सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा और शारदीय नवरात्र को लेकर सिमडेगा का बाजार सज चुका है। मां दुर्गा की आराधना के लिए इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री का कारोबार भी तेज हो गया है। कलश स्थापना से लेकर महानवमी के हवन तक आवश्यक सामग्रियों की मांग बढ़ने से थोक और खुदरा दुकानों में रौनक है। कलावा, रोली, अक्षत, कपूर, धूप, अगरबत्ती, नारियल, चुनरी और मिट्टी के कलश की खरीदारी के लिए श्रद्धालु बाजार पहुंच रहे हैं। नवरात्र में कलश स्थापना के लिए जौ, सप्तधान्य, नवग्रह समिधा और अन्य पूजन सामग्रियों की मांग रहती है। वहीं, मां दुर्गा के श्रृंगार के लिए चुनरी, चूड़ी, सिंदूर और सजावट के सामान भी खरीदे जा रहे हैं। पीतल के दीये, घंटियां और पारंपरिक पूजा बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Simdega...