सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति समडेगा की बैठक धर्मशाला में अध्यक्ष तिलकु चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सप्तमी से विभिन्न रात्रि कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। 20 अक्टूबर को शाम सात बजे रावण दहन और रात नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। मेला में वाहनों की पार्किंग के लिए रेलवे अंडरपास के पहले और रेलवे मैदान में व्यवस्था करने पर सहमति बनी। दुकानदारों की संख्या को देखते हुए आईटीआई कॉलेज मार्ग में अतिरिक्त जगह देने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सदस्यों से सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, बैठक में सुरक्षा और रोशनी पर विशेष जोर बैठक में विश्व...