सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की तैयारी Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिमडेगा पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष सिमडेगा में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पुलिस ने अपनी सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति तत्परता का संदेश दिया। पुलिस ने आम नागरिकों और पूजा समितियों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया है। मौके पर एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना ...