Simdega News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, पांच सौ से अधिक जवान रहेंगे तैनात
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिमडेगा पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और बाजारों में बढ़ने वाली चहल-पहल को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच सौ से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। जिसमें 119 पुलिस पदाधिकारी, 102 सशास्त्र बल, 252 लाठीधारी और 43 चौकीदार प्रमुख पूजा पंडालों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेंगे। पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए थानावार नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी। पीसीआर वैन के साथ बाइक गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे। ये दल शहर के गली-मुहल्लों, बाजारों और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.