सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनमेरला स्थित नवयुवक दुर्गा पुजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धूमधाम से दुर्गापुजा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शंकर दास ने की। पुजा के दौरान तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 20 अक्तूबर को संध्या बेला में विसर्जन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पंकज कुमार, रमेश साहू, मुकेश साहू, जगत नाग, सुरेश नाग, गोविंद दुबे, अशोक नाग, सुनील साहू, सचिण साहू, लालधारी नाग, मधु बड़ाइक, शंकर सिंह, जगेश्वर साहू आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...