सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। ब्रह्मलीन पूज्य रामरेखा बाबा श्री श्री 1008 श्री स्वामी जयराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज का 128 वां जन्म दिवस शनिवार की रात को मनाया गया। देर शाम रोहिल्ला चौक में श्रद्धालुओं ने रामरेखा बाबा की तस्वीर के समक्ष 128 दीप जलाकर पूजन कार्य किया और बाबा के चरणों मे शीश झुका कर अमन चैन की कामना की। वैदिक मंत्रो और आरती के साथ बाबा की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। पूजन कार्यक्रम में यजमान की भूमिका योगेंद्र रोहिल्ला ने निभाई। कार्यक्रम में नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर ब्रह्रालीन रामरेखाबाबा के चरणों में शीष झूका कर सुख शांति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...