सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर सिकरियाटांड़ तुमगाटोली में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम दस नवम्बर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसमें जगजीवन नायक को अध्यक्ष, कामेश्वर नायक को सचिव बनाया गया है। इसके अलावे वरुण प्रधान, मधुसुदन नायक, अमर बेसरा, अनिल प्रधान, मंगरा महतो को भी संगठन में शामिल किया गया है। वहीं भुवनेश्वर नायक को संरक्षक बनाया गया है। - यह भी पढ़ें- Siwan News अग्रवाल घाट शिव मंदिर पर दीपोत्सव में कलश पेंटिंग, दीप पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...