सिमडेगा, सितम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बीआरसी परिसर में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी उपस्थित थे। बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई में काफी सुविधा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भी बच्चों को उपकरणों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर रिसोर्स शिक्षक रंजीत कुमार, बीआरपी सोनी देवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने ...