सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलो के शिक्षकों ने सोमवार को सुबे के दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसदन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया। इसके बाद दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर राज आनंद सिन्हा, संग्राम प्रधान, राहुल कुमार, मनोज प्रसाद, शंभु कुमार, हेम सागर, गोरखनाथ सिंह, शफीक खान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू के निधन पर यतिराज स्कूल में श्रद्धांजलि सभा यह भी पढ़ें- शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Ranchi News: सहज व्यक्तित्व और मार्गदर्शक थे सुदिव्य: शिल्पी

हिंदी हिन्दुस्...