सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती किए जाने के बावजूद सिमडेगा में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को अभी भी गैस महंगी लग रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कारोबारियों को जरूरत के अनुसार सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। हिन्दुस्तान पड़ताल में शहर के होटल, रेस्टोरेंट, चाय दुकानों एवं अन्य छोटे व्यवसायियों से बातचीत में सामने आया कि गैस की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। बुकिंग के बाद समय पर सिलेंडर मिल जा रहा है और पहले जैसी आपूर्ति संबंधी दिक्कतें नहीं हैं। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सस्ती और नियमित आपूर्ति से होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिली राहत होटल संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की कीमतो...