Simdega News: थाना के सामने सामने खड़ी बाइक की दिनदहाड़े हुए चोरी
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना चौक के पास से तीन अक्टूबर को एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक लमडेगा पंचायत के लतापानी गांव निवासी बालमुकुंद सिंह ने जलडेगा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बालमुकुंद सिंह के अनुसार वे शुक्रवार को थाना के पास बाईक खड़ी कर बाजार करने गए थे। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में शाम 5:03 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है। बाइक बालमुकुंद सिंह की पत्नी मिलावती देवी के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।-
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.