सिमडेगा, जुलाई 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत अन्ना महागिरजाघर में संत अन्ना पर्व के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा में मुख्य अनुष्ठाता के रुप में धर्मप्रांतीय शिक्षा निदेशक फा पीटर मिंज ने किया। जहां उनका सहयोग विजी फा राजेश केरकेट्टा, संत अन्ना प्रावि के एचएम फा प्रदीप केरकेट्टा, होली स्पिरिट स्कूल के एचएम फा शैलेस केरकेट्टा, संत अन्ना हाई स्कूल के एचएम फा नीलम राकेश मिंज, चांसलर फा हेनरी सेभरियन मिंज, बिशप के सेक्रेटरी फा दीपक सोरेंग ने किया।

संत अन्ना की याद मौके पर सभी पुरोहितों एवं मसीही धर्मावलंबियों ने भाग लेकर संत अन्ना को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अपने संदेश में फा. पीटर मिंज ने कहा कि संत अन्ना का जीवन विश्वास, त्याग, प्रेम औ...