सिमडेगा, नवम्बर 8 -- Simdega News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन कल ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर जोराम पंचायत के राईबहार स्थित लालटोली मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जोराम मुखिया करोलीना सोरेंग ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा। इस अवसर पर स्टेज डांस कार्यक्रम भी आयोजित होगा। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। खेल सचिव नैजाज नायक ने खेलप्रेमियों और ग्रामीणों से मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।- यह भी पढ़ें- Dumka News: बालाबहियार में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...