सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। रामजानकी मंदिर परिसर में शिवाजी क्लब, बरसलोया के तत्वावधान में तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 14 सितंबर को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद महाप्रसाद वितरण तथा शाम को आरती एवं मंगल दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 15 सितंबर, मंगलवार को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वहीं शाम को सांस्कृतिक संध्या एवं बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ग्यारह दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी, 351 कन्याएं निकालेंगी कल...