सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। गेनमेर पंचायत के खिजूरबहार गांव में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान सोमा बुढ़, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे और विभागीय विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद विधायक के निर्देश पर विभाग से समन्वय कर तीन दिनों में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर डॉ. तैयब अली, धनंजय प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...