Simdega News: तीन दिनों से हाथियों का आतंक, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर प्रखंड के घोड़ाखोरी, कादोपानी, तरगा एवं उरते पंचायत के कई गांवों में पिछले तीन दिनों से हाथियों का आतंक जारी है। ग्रामीणों के अनुसार 16-17 की संख्या में हाथियों का झुंड लगातार गांवों में घुसकर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की शाम हाथियों का झुंड घोड़ाखोरी गांव पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने मशाल, टॉर्च और पारंपरिक हथियारों के सहारे उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कादोपानी निवासी फ्रांसिस डुंगडुंग के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा चावल व अन्य खाद्यान्न खा गए। रविवार शाम यही झुंड तरगा गांव पहुंचा और गांव निवासी दीनबंधु सिंह, बिरांति सिंह, प्रशांत सिंह और बैसाखू सिंह के घरों को नुकसान पहुंचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.