सिमडेगा, अगस्त 25 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में मंगलवार को कोलेबिरा प्रखंड के रैसिया पंचायत के आरसी प्राथमिक विद्यालय बोंगराम पहुंचे। सांसद ने विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने विद्यालय के बच्चों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पूर्व में विद्यालय की समस्याओं को लेकर सांसद को लिखित आवेदन भी सौंपा गया था। सांसद कालीचरण मुंडा ने विद्यालय भवन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंन...