सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन महत्वपूर्ण कालीकरण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी करेंगे। शिलान्यास होने वाली सड़कों में कोलेबिरा-बानो मुख्य सड़क स्थित अंबाटोली से श्रीकोंडेकेरा तक, बोंगराम अंबाटोली से केउंदपानी होते हुए कीनबीरा तक तथा लरबा से शिवनाथपुर, श्रीकोंडेकेरा, शाहपुर होते हुए बरसलोया मोड़ तक की सड़क शामिल है। जानकारी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी और विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने दी। - यह भी पढ़ें- Simdega News: पांच सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का तोरपा विधायक ने किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...