Simdega News: तामड़ा देवी मंदिर में 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन शुरू
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सावन एकादशी के पावन अवसर पर तामड़ा देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन विधि-विधान के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, अधिवास पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। पूजा-अर्चना में पुजारी के रूप में विश्वनाथ मिश्र तथा यजमान के रूप में छटकू केसरी शामिल हुए। अखण्ड हरिकीर्तन में तामड़ा सहित कुम्हारटोली, भेलवाडीह, भूडूपानी, सिकरियाटांड़, टभाडीह समेत आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरे वातावरण में भक्ति एवं धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालु बारी-बारी से हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरे राम-हरे कृष्ण की धुन पर दो दिन झू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.