Simdega News: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन
सिमडेगा, अगस्त 6 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं परिवहन विभाग के निर्देश पर गुरुवार को कोनमेरला पंचायत में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 39 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिनमें दो महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में नौ अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि सफल अभ्यर्थियों को नियमानुसार लर्निंग लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई।-
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.