सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा डैम में डूबने से 70 वर्ष एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कोलेबिरा डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस डैम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा। शव की पहचान कोलेबिरा बाजारटांड़ निवासी राजकिशोर नाग उर्फ टेंपो के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार राजकिशोर 16 जुलाई की शाम से ही लापता था। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...