Simdega News: डीसी ने अंतिम संस्कार के लिए दिया आर्थिक सहयोग
सिमडेगा, अक्टूबर 30 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने ठेठईटांगर के अम्बापानी नदीटोली गांव निवासी मृतक जॉर्ज लुगून के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। नदीटोली गांव में पिछले दिनों घटी एक वारदात ने सबकी रूह कंपा दी थी। नदीटोली के रहने वाले जॉर्ज लुगुन को पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। कत्ल की यह खबर जितनी खौफनाक थी, उसके बाद का मंजर उतना ही बेबस करने वाला था। जिस घर से एक अभिभावक की लाश उठनी थी वहां कफन-दफन तक के लाले पड़े थे। सवाल था कि अंतिम संस्कार की रस्म कैसे अदा हो। आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद फाइलें अपने तयशुदा कछुआ चाल से चलती हैं। पोस्टमार्टम, पंचनामा, मुआवजा कमेटी और फिर महीनों की पेशी। मगर जैसे ही जॉर्ज लुगुन के बेसहारा परिवार की लाचारी की खबर डीसी कंचन सिंह तक पहुंची, उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.