सिमडेगा, सितम्बर 30 -- Simdega News: सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी ने बुधवार को कोचेडेगा गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। डीडीसी ने योजना के तहत संचालित इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस सहित विभिन्न संरचनाओं का जायजा लिया तथा पेयजलापूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीडीसी को बताया गया कि वर्तमान में संवेदक द्वारा योजना का संचालन एवं रखरखाव किया जा रहा है। योजना के माध्यम से कुल 1159 लाभुकों को नल-जल संयोजन उपलब्ध कराया गया है तथा प्रतिदिन सुबह एवं शाम दो बार पेयजलापूर्ति की जा रही है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की माहवार जल जांच कराते हुए जांच रिपोर्ट ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी...