सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। गिरदा डाकघर में खाताधारकों की जमा राशि को लेकर कथित वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की के नेतृत्व में सैकड़ों खाताधारक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा जमा राशि वापस दिलाने की मांग की। खाताधारकों का आरोप है कि गिरदा डाकघर में लंबे समय तक ऑफलाइन तरीके से जमा-निकासी का लेन-देन किया जाता रहा। पासबुक में मुहर लगाकर राशि दर्ज की जाती थी। लेकिन कथित तौर पर वही राशि डाक विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गई। अमृत चिराग तिर्की ने कहा कि मामला लोगों की मेहनत की कमाई से जुड़ा है। पासबुक, जमा-निकासी की रसीद, ऑफलाइन रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड का मिलान कर वास्तविक राशि का पता लगाया ...