सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।नगर परिषद क्षेत्र के ठाकुरटोली में शुक्रवार को किसान डेमो सब्जी मंडी का उद्घाटन किया गया। मंडी का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मंडी के संचालक एवं उपस्थित किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और शहरवासियों को ताजी सब्जियां उचित दर पर मिल पाएंगी। प्रतिष्ठान के संचालक ने बताया कि किसान डेमो योजना के तहत इस मंडी में सभी किसानों और आम ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: बीरू में 100 टन क्षमता वाले गणपति धर्म कांटा का शुभारंभ यहां 5% सब्सिडी पर ताजी सब्जियां, खाद्य तेल, नमक, हल्दी-मसाला, आटा, दाल, चावल सहित रोजमर्र...