सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे को मिली गुप्त सूचना पर ठेठईटांगर पुलिस ने एक लाख की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता आयोजित कर सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 37/22 में दर्ज ठगी के मामले का फरार आरोपी हितेश्वर साहू उर्फ गोलू सिमडेगा में मौजूद है। मामले में करीब 1 लाख 17 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वर्ष 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...