सिमडेगा, सितम्बर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने कुरडेग थाना में दर्ज ठगी के एक मामले में एक एनजीओ के स्टेट हेड को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। विदित है कि कुरडेग थाना में भीएसके विकास सेवा फाउंडेशन नामक संस्था पर कई महिलाओं ने ठगी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद संस्था के लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। ठगी का मामला करोड़ो रुपए का था। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संस्था के स्टेट हेड को हिरासत में लिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...