सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र के देवनदी मोड के समीप रविवार सुबह एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया कि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी ट्रेलर चालक 32 वर्षीय कृष्ण यादव का ट्रेलर पर से नियंत्रण हट गया। और ट्रेलर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पक्की सड़क से 50 मीटर दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के कारण खलासी भरत बर्मा भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर हिंदू उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरु कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...