सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। स्टेडियम में प्रखंड के टेंट एवं डीजे संचालकों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में इम्तियाज आलम को अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को सचिव और उज्ज्वल कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला एसोशिएशन के पदाधिकारी जिला सचिव महेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं फिरोज अली मुख्य रूप से उपस्थित थे। चुनाव के बाद नवचयनित पदधारियों को संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, हीरालाल सिंह, कलिंदर प्रधान, रोहित कुमार, ऋतिक, संजीत, महताब आलम, आवेद, संतु, भारत परेश के अलावा अन्य टेंट संचालक उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...