सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। टकरमा में जीईएल चर्च के तत्वावधान में पेरिस स्तरीय महिला-पुरुष हॉकी और फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टकरमा, लचरागढ़, ऐडेगा, बोंगराम, बारीबृंगा और पास्टोरेट क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आधार पर महिला-पुरुष हॉकी और फुटबॉल की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें खूंटी में होने वाली साउथ ईस्ट डायोसिस स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आयोजन में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी और सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो अलग-अलग समय में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विधायकों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा विकसित करने का माध्यम है। मौके प...