सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची की ओर से आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। बताया गया कि जिले में एक नवंबर को 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल तथा स्टेटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली में कु...