सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टिनगीना पंचायत के मामा भगिना स्थित मुंडू टोली गांव में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के प्रयास से नया ट्रांस्फार्मर लगाया गया। रविवार का ट्रांस्फार्मर का उद्घाटन किया गया। मौके पर अनिल कंडुलना ने ग्रामीणों को बिजली का सही उपयोग करने की सलाह दी। बताया गया कि गांव में लगा ट्रांस्फार्मर दो महीना से खराब पड़ा था। जिससे ग्रामीणों एवं पढ़ाई-लिखाई करने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनिल कुंडलना को दी। इसके बाद अनिल कंडुलना ने पहल करते हुए नया ट्रांस्फार्मर लगवाने में मदद किया। मौके पर नोवस केरकेट्टा, जेम्स भेंगरा, नॉर्मन भेंगरा, पावल भेंगरा, सुनील जोजो,मुकुट मुंडू, मोनिका हीरो, तुनूर जोजो, शिशिर बूढ़ आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih New...