सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम पावर हाउस के पास शुक्रवार शाम दो हाथियों के पहुंचने से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। हाथियों को सड़क के पास देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद दोनों हाथी खिजुरटांड़ जंगल की ओर चले गए। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों को सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। हाथियों के आसपास जाने और उन्हें परेशान करने से बचने की अपील की गई है। इधर सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम भी जोराम के समीप पहुंच कर राहगीरो को सावधानी पुर्वक आने जाने की बात कहते नजर आए। साथ ही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों ने अनावश्यक रात के समय इधर उधर घर से नहीं निकलने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की...