सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में ज़ेवियर उत्सव 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्सव को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से छात्र परिषद की बैठक कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ विद्यार्थियों की सहभागिता, सुरक्षा, अनुशासन और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फा. रोशन बा: ने बताया कि ज़ेवियर उत्सव का उद्घाटन 27 अक्टूबर को होगा। वहीं प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसके सफल आयोजन के लिए...