सिमडेगा, अगस्त 5 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। कुरडेग थाना क्षेत्र के गड़ियाजोर कोलमुंडा टोली से पुलिस ने पांच जुआरियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों में रोहित यादव, राजकुमार दास, यशवंत बेहरा, गणेश यादव और संदीप लोहरा शामिल है। बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देजे हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि कुरडेग पुलिस को बुधवार की सुबह गड़ियाजोर कोलमुंडा टोली में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खो जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जब पुलिस घटनास्थल पहुंची तो सभी जुआरी पुलिस को देख लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर पांचो जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से ताश का बंडल, 7230 रुपए कैस और तीन बाइक भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...