सिमडेगा, जुलाई 6 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। वन विभाग एवं खनन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड के जामटोली स्थित पुराने पत्थर खनन क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बीच डीसी कंचन सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे छाता लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां उपायुक्त कंचन सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सदर तहसील में डीएम-एसपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपणकार्यक्रम में शामिल अधिकारी मौके पर डीएफओ शांशक शेखर सिंह, एसी गिरिजा शंकर महतो, डीटीओ महेंद्र कुमार, बीडीओ, मुखिया अंजना लकड़ा तथा राउमवि के छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान सागवान, बरगद, अरकासिया और गम्हार सहित वि...