सिमडेगा, सितम्बर 1 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामबहार स्थित शिव मंदिर में शुद्धिकरण के उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। पुजारी अशोक मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुध्न प्रधान, रामचंद्र मांझी, लालचंद मांझी, जगधन मांझी, लहरू प्रधान, सबन मांझी, जयमनी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने म...