सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामपानी पारिस में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 19 नवंबर को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पल्ली पुरोहित सह डीन फादर गाब्रियल डुंगडुंग ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर निर्णय लिया गया कि जामपानी मैदान में आयोजित समारोह में हॉकी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। इसके अलावा पारंपरिक आदिवासी नृत्य, आधुनिक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जामपानी के चारों विद्यालयों, पारिष कमिटी और स्थानीय कमिटी के सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। बैठक में सभी सदस्यों से आपसी सहय...