Simdega News: जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव निवासी 12 वर्षीय रंथु प्रधान की सांप के काटने से मौत हो गई। वह दामोदर प्रधान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात रंथु अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बीरमित्रपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश की घटनाओं को लेकर जागरूकता और समय पर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सर्पदंश से अधेड़ व बच्चे की मौत -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.